
देश के वीर शहीद सैनिकों की याद में खेले जाने वाले शहीद टी-20 टूर्नामेंट को लेकर बैठक आयोजित किया गया। शहीद कप आयोजन को लेकर सीमांचल युवा जागरण मोर्चा के अध्यक्ष गगन कुमार झा ने अररिया कॉलेज के स्टेडियम में बैठक करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरुआत 15 जनवरी से किया जायेगा। जिसके लिए बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इस बैठक में मोर्चा के अमित शाह, रुपेश भगत ,राजू राय, देवराज साह ,मनीष चंद्र मनु, मुकेश कुमार ,सूरज कुमार, राजेश पासवान, भारती कुमार, सुखदेव, रिंकू झा आदि उपस्थित थे।
बैठक में शामिल मोर्चा के सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment