सिसवा पश्चिमी पंचायत में मंगलवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया माया देवी ने करते हुए मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, जल जीवन हरियाली व बिहार राज्य शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 के बारे में विस्तार से बताया। सभा के दौरान जल जीवन हरियाली योजना के तहत कई योजनाओं को पारित किया गया।

14वीं व पंचम वित्त आयोग से नाला, पीसीसी व ईंट सोलिंग के कार्य को पारित किया गया। ग्राम विकास योजना के तहत डस्टबिन के लिए वार्डों का चयन किया गया। साथ ही गत वर्ष के सात निश्चय योजना के नलजल व नली गली योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही संभावित वर्ष 2020-21 के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को भी पारित किया गया। श्रम विभाग के प्रखंड संयोजक नरेश राय ने उपस्थित लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। मौके पर नंदलाल साह, जीपीएस जय किशोर बैठा, कार्यपालक सहायक राजू, वार्ड सदस्य रामनाथ महतो, पुष्पा देवी, लालमुनि देवी, तारा देवी, शत्रुघ्न साह, सरोज देवी, सहरूल अंसारी, सुरेश साह व ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banjariya News - gram sabha organized and selected development plans for 2020 21

Post a Comment