
मोतिहारी|रालोसपा तीन प्रखंड पर एक प्रभारी बनाएगा। साथ ही पार्टी में मजबूती के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को अतिथि के रूप में पंचवटी होटल में बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिना पार्टी का विस्तार किए पार्टी का कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने जनवरी के प्रथम सप्ताह तक सभी पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष बनाने की बात कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयमंगल कुशवाहा ने की। उन्होंने इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए जिला सचिव विन्देश्वरी महतो, बंजरिया प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुशवाहा को बनाया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, डा. दीपक कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, दुर्गेश नारायण सिंह, विशाल कुमार सिंह, रंजन कुमार द्विवेदी, संजय कुमार सिंह, यादोलाल पासवान, सरिता कुशवाहा, विभूति नारायण सिंह, बुलेट सिंह, पंकज कुमार सिंह, अनुराग पांडे आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment