आगे उन्होंने कहा है कि हम लोग कौशल और प्रोफेशनल ट्रेनर द्वारा बेरोजगार युवाओं और बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को किसी भी कंपनी में कार्य करने के लायक बनाया जाता है। वहीं सेंट्रल मैनेजर बमबम ठाकुर ने बताया कि आज हमारे सेंटर पर लगभग 600 बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें 232 का चयन हुआ।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बांका जिले में हेयर स्टाइल, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, आटोमोटिव सर्विस टेक्नीशियन लैब 3, आटोमोटिव 2 एवं 3 व्हीलर, फील्ड टेक्निशियन, अदर होम समेत कई ट्रेडिंग के क्षेत्र में रोजगार मिला। इस मौके पर स्टेट प्लेसमेंट हेड बिहार मुकेश पांडे, बमबम ठाकुर, रोशन कुमार कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।
चयनित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देते बीडीओ शशि भूषण साहु।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق