
बंदरा | प्रखंड अंतर्गत हत्था ओपी क्षेत्र के रतवारा बूढ़ी गंडक नदी में एक महिला का शव होने से लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची हत्था ओपी पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। महिला की उम्र लगभग 25 से 30 साल हैं। ओपीध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि नदी से बरामद महिला के शव से दुर्गंध आ रही थी। देखने से कई दिन पुराना प्रतीत होता है। इससे शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेसीएमच भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق