
जिला शिक्षा पदाधिकारी विमल ठाकुर की टीम के नेतृत्व में प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों और एक मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मध्य विद्यालय पिरापुर में शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, रूटीन अनुसार पठन-पाठन समेत विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की गई। पदाधिकारियों ने खिचड़ी को चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। डीईअाे ने बताया कि जांच के दौरान सभी व्यवस्था सामान्य थी। विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में रहने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया। उच्च विद्यालय पियर की विधि व्यवस्था से नाराज दिखे। पदाधिकारियों ने विद्यालय से संबंधित सभी प्रतिवेदन जिला में उद्दतन प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में पेयजल और शौचालय की समस्या है। तेपरी उच्च विद्यालय के निरीक्षण में पदाधिकारियों ने भारी अनियमितता पाई। प्रधानाध्यापक को विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता देवी ,वरीय साधन सेवी नीरज कुमार सहित अन्य थे।
विद्यालय में जांच के दौरान डीईओ विमल ठाकुर व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق