अकबरपुर में सरकारी अनाज की कालाबाजारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात पुलिस ने एक बार फिर कालाबजारी के लिए ले जाया जा रहा पीडीएस अनाज जब्त किया है। अकबरपुर पुलिस ने फरहा गांव से ले जाया जा रही पीडीएस का 25 बोरा गेहूं जब्त किया है। अनाज पकड़े जाने के बाद इसकी सूचना आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई है। आपूर्ति पदाधिकारी सरोज कुमार ने जांच आरंभ कर दी है। बताया जाता है कि पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को पीडीएस विक्रेता अशोक प्रसाद द्वारा गेहूं की कालाबाजारी के उद्देश्य से दूसरे बोरा में पलटी किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेंहू को एक बोरी से दूसरे बोरी में पलटी करते हुए मो. राजा को रंगे हाथ पकड़ लिया।

अकबरपुर पीडीएस अनाज जब्त

सिटी रिपोर्टर | अकबरपुर

पहले भी पकड़ा गया अनाज

बता दें कि अकबरपुर में सरकारी अनाज का पकड़ा जाना लगातार जारी है। पिछले दो महीनों में चार बार पीडीएस का अनाज पकड़ा जा चुका है। कुछ दिन पहले ही अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास से सरकारी अनाज लदा ट्रक पकड़ा गया था। इस मामले में एक चावल व्यवसाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भी भेजा गया है। इसके बावजूद पीडीएस अनाज की कालाबजारी रुक नहीं रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akbrpur News - 25 bags of wheat being transported for black marketing seized

Post a Comment