सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

शहर के नगर थाना समीप लोजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर व संचालन दलित सेना के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान ने की। जिलाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने एक टोल फ्री नंबर “9856098560’’’’ जारी किया गया। जिस पर मिस्ड कॉल कर कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। वहीं 25 दिसंबर को पार्टी कार्यालय में एक बैठक प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित की गई है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रसाद बीनू शामिल होंगे। इस माैके पर बच्चा प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, रामानंद पासवान, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अखिलेश पासवान, रामानुज पासवान, भोला सिंह, लालदेव पासवान, प्रभा देवी, राजू पासवान, विनोद राम, अरविंद पासवान, अंशु कुमार मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment