सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

शहर में लगने वाला जाम अब लाइलाज हो गया है। जिसके कारण प्रतिदिन शहरवासियों को जाम में अपना कीमती समय बर्बाद करना पड़ता है। सोमवार को शहर के आेवरब्रिज के पास लगभग आधा घंटा तक भयानक जाम लगा रहा। जिसमें दर्जनों स्कूली बसे, यात्री बसे, ट्रक, कार, टेम्पो समेत बाइक चालक भी फंसे रहे। जाम के कारण शहर का ट्रैफिक पूरी तरह से स्थिर हो गया और कोई भी वाहन जरा सा भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इस दौरान सभी वाहन चालक एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए बोल रहे थे। साथ ही तेज हॉर्न बजा रहे थे जिसके कारण ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ा। इसके बाद किसी तरह लोग स्वयं ही अपने वाहन को आगे-पीछे कर इस जाम से छुटकारा पाएं और अपने गतंव्य स्थान पर पहुंचे।

ओवरब्रिज के नीचे ड्यूटी पर नहीं दिखे पुलिस जवान

जाम के दौरान ओवरब्रिज के नीचे ड्यूटी पर तैनात जवान भी नहीं दिखे। जो जाम लगने का मुख्य कारण था। ड्यूटी पर जवानों के नहीं रहने के कारण वाहन चालक अपनी मनमानी करने लगे और एक-दूसरे से ओवरटेक करने के चक्कर में जाम लगा दिए। हर किसी को अागे निकलने की होड़ लगी रही। इसी में किसी ने संयम नहीं रखा और कुछ ही देर में जाम भयानक लग गई। जाम की सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त करवाया। नगर थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि साेमवार को सदर प्रखंड में पैक्स चुनाव होने के कारण पुलिस जवानों की ड्यूटी वहां लग गई थी। जिसके कारण वे ओवरब्रिज के नीचे नहीं थे। आए दिन लगातार हो रहे जाम से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना कराना पड़ता है।

पुलिस की मुस्तैदी नहीं होने व अतिक्रमण भी है जाम का मुख्य कारण

रमेश चौक से ओवरब्रिज जाने वाली सड़क में लगी जाम।

पुरानी जीटी रोड स्थित मुख्य बाजार भी है जाम की चपेट में

पुरानी जीटी रोड स्थित मुख्य बाजार व सब्जी मंडी भी जाम की चपेट में है। इस रोड में भी प्रतिदिन जाम लगता है। जिसके कारण पांच मिनट का सफर तय करने में 30 मिनट तक लग जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क किनारे लगे ठेले व दुकानों के कारण होती है। टेम्पो चालक भी जाम लगाने में आगे रहते हैं। विदित हो कि अभी हाल में ही अतिक्रमण के खिलाफ सदर सीओ ने कलेक्ट्रेट गेट से ब्लॉक मोड़ तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था।

अतिक्रमण व यात्री बस भी है जाम का कारण

ओवरब्रिज के पास कई लोगों के द्वारा ठेला व गुमटी लगाकर जगह को अतिक्रमण कर लिया गया है। वहीं कई यात्री बसे भी ओवरब्रिज के नीचे ही खड़ा कर सवारी को उठाने लगते हैं। हालांकि सीओ व प्रशासन के द्वारा कई बार ओवरब्रिज के नीचे लगे अतिक्रमण को हटाया भी गया है। लेकिन लोग प्रशासन के जाते ही दोबारा अतिक्रमण कर लेते हैं। जिसके कारण कई लोग अपने गतंव्य स्थान तक निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aurangabad(Bihar) News - dozens of school and passenger buses stuck in jam near overbridge for half an hour

Post a Comment