डीएबी पब्लिक स्कूल में अभयानंद सुपर-30 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक ई. नवीन कुमार ने बताया कि परीक्षा में सहरसा, पूर्णिया और के विभिन्न प्रखंडों से आए 165 छात्र शामिल हुए। परीक्षा संचालन में प्रत्येक कक्ष में 3-3 वीक्षक लगाए गए थे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा इस क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों के लिए वरदान साबित होगी। नौवीं एवं दसवीं के छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए। चयनित होने के बाद संस्था के द्वारा छात्रों को नि:शुल्क पढ़ाई के साथ-साथ रहने एवं खाने की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान वीक्षक के रूप में डीएबी के अमित अनल, थॉमस अब्राहम, निगिल अब्राहम, संदीप प्रमाणिक, देशराज यादव, श्याम बिहारी व अभिजीत बर्मन सहित अन्य थे।

छात्राें को नि:शुल्क पढ़ाई के साथ रहने की भी मिलती है सुविधा

रविवार को डीएबी स्कूल में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alamnagar News - 165 students from three districts appeared in super 30 entrance exam

Post a Comment