पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मंच द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ सभा का आयोजन।

सिटी रिपोर्टर| बलिया

विगत दिनों केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा दोनों सदनों में एनआरसी एवं नागरिकता संशोधन बिल को पास करा कर लागू कराए जाने के विरोध में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार संघर्ष मंच के तत्वावधान में बलिया नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद सह मंच के अध्यक्ष मो. जावेद अख्तर के नेतृत्व में एनएच 31 स्थित खुद्दुस पान भंडार के समीप से एवं लखमिनियां के फूल चौक से वार्ड पार्षद फरोग उर रहमान, शबाब फहीम के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जिसमें एनएच 31 से निकलने वाले प्रतिरोध मार्च में डंडारी एवं बलिया प्रखंड व नगर पंचायत के लोग शामिल थे। वहीं लखमिनियां से निकलने वाले प्रतिरोध मार्च में लखमिनियां एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड के हजारों लोग शामिल थे। लखमिनियां के फूल चौक से निकलने वाले प्रतिरोध मार्च बलिया बाजार पटेल चौक होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचा। वहीं एनएच 31 से निकलने वाले प्रतिरोध मार्च स्टेशन चौक होते हुए प्रखंड परिसर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचा जहां प्रतिरोध मार्च सभा में तब्दील हो गई। प्रतिरोध मार्च में शामिल हजारों लोग एनआरसी एवं नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बैनर पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए सभा स्थल पर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए बलिया नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद मो जावेद अख्तर ने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल देश के संविधान की मूल प्रस्तावना को तोड़ने का काम किया है। जो संविधान के साथ छेड़छाड़ को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नागरिकता संसोधन बिल जल्द ही वापस लेना होगा। सभा को पूर्व विधायक समसू जोहा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम सुमन सिंह, माले नेता दिवाकर कुमार, एससी-एसटी संयोजक विजय पासवान, भगत सिंह यूथ फाउंडेशन के मो. शाहिद इकबाल अतहर आदि ने संबोधित करते हुए सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन विधेयक को काला विधेयक बताते हुए वापस लेने की मांग की है। सभा के बाद एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्य के मुख्यमंत्री के नाम अनुमंडल पदाधिकारी डॉ उत्तम कुमार को एक स्मार पत्र भी सौंपा है। मंच का संचालन शाहिद इकबाल अतहर ने किया। मौके पर वार्ड पार्षद फरोग उर रहमान, मो अबुल, सामाजिक कार्यकर्ता मो जहांगीर, शबाब फहीम, मो रजमी, मो इमरान, मो खालिद कबीर, मो अरमान, मो इजहार, मो वसीम, मो फोहाद, मो हुसैन, मशकूर आलम विकास पासवान आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ballia News - resistance march launched against nrc and citizenship amendment bill

Post a Comment