बैठक में प्रखंडवार संजीवनी रोस्टर तालिका की समीक्षा की गई। प्रखंड अंतर्गत संजीवनी रोस्टर तालिका के अवलोकन के बाद डीएम ने खेद जताते हुए सदर अस्पताल अधीक्षक व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संजीवनी रोस्टर के आधार पर कार्यरत वैसे डॉक्टर जो 40 से कम मरीजों का उपचार करते हैं, उनका वेतन काट लिया जाए। वहीं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आगामी माह के बैठक में सरकार द्वारा चयनित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या स्वास्थ्य उपकेन्द्र का एक-एक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर विकसित करते हुए इसका प्रतिवेदन एवं पीपीटी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन बौंसी, अमरपुर व रजौन द्वारा पीपीटी दिखाई गयी। जिसपर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था और संबंधित संस्थान के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के दिसंबर माह का वेतन रोक दिया गया।
65486 लाभार्थियों का आयुष्मान योजना के तहत बना गोल्डन कार्ड
समाहरणालय सभागार में बैठक के दौरान माैजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।
चिकित्सा पदाधिकारियों को योजनांतर्गत लाभुकों को अधिक से अधिक लाभ देने का डीएम ने दिया निर्देश
सीएस डॉ. सुधीर कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिला में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का कुल 65486 गोल्डन कार्ड बनाया गया है। जबकि टीएमएस में इंट्री किए गए मरीजों की संख्या 2462 है। डीएम ने सदर अस्पताल सहित सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को योजनांतर्गत लाभुकों को अधिक से अधिक लाभ देने का निर्देश दिया। वहीं डीएम ने नव चयनित हेल्थ एंड वैलनेस सेन्टर को लेकर सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कमी को पूरा करते हुए 75 प्रतिशत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को क्रियाशील करें। इस अवसर पर सीएस डॉ. सुधीर कुमार महतो, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, जिला अनुश्रवण पदाधिकारी अंजनी मिश्रा, डीआईओ योगेन्द्र मंडल, आइसीडीएस डीपीओ रीफत अंसारी, केयर के टीम लीडर सहित सभी प्रखंडों के चिकित्सा प्रभारी व अस्पताल प्रबंधक मुख्य रूप से मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق