
बांका सदर अस्पातल में मंगलवार देर रात मानसिक रूप से विक्षिप्त 60 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर के किसी युवक ने एक 60 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर महिला को इजाज के लिए सदर अस्पताल पहंुचाया। अस्पताल में भर्ती कराकर युवक चला गया। इलाज के दौरान ही वृद्ध महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बांका टाउन थाना को सूचित किया। बुधवार को टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस ने मृत वृद्ध महिला की मौत को लेकर यूडी केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق