
अररिया | बढ़ते ठंड को देखते हुए रविवार को शहर के मवेशी अस्पताल परिसर में यूथ प्रोग्रेसिव सर्किल के बैनर तले कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरित करते हुए संस्था के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर हासमी ने बताया कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। जिसको लेकर गरीब निसहाय 40 परिवारों के बी कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में अररिया के पूर्व विधायक विनोद राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यूथ प्रोग्रेसिव के जिलाध्यक्ष ने बताया कि शहर में ठंढ ने दस्तक दे दिया है। जिसको लेकर सामर्थ्य के अनुसार हमलोगों ने कंबल वितरण किया है।
कंबल वितरण करते संस्था के अध्यक्ष व अन्य ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment