शिक्षा विभाग को नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया है। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए डीएम ने तैयारी संबंधी आदेश जारी किया है। डीएम वैद्यनाथ यादव ने नोडल अधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता शंभू कुमार और शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंद्र प्रकाश को नामित किया है। आदेश में कहा गया है कि 19 जनवरी को सुबह 11:30 बजे से 12:00 बजे तक मानव श्रृंखला का निर्माण होगा। कार्यक्रम में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षक व बच्चाें के अलावा सरकारी कर्मी, संविदा कर्मी, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, सेविका, सहायिका के सहित आम लोग शामिल होंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्ग 1 से 5 तक के बच्चे मानव श्रृंखला में भाग नहीं लेंगे। इस आशय का एक निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने भी जारी किया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि मानव श्रृंखला के लिए रूट तैयार करने की जिम्मेदारी एसपी और दोनों डीएसपी की होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment