जिले मंे प्रतिदिन मौसम के करवट बदलने के साथ ठंड भी बढ़ रही है। दिन का तापमान 10 डिग्री तो सुबह और शाम को पारा और भी गिर रहा है। पारा गिरने से आमजनों का जीना मुहाल है। वही शुक्रवार की रात जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यनूतम 05 डिग्री रहा। बढ़ती ठंड के बीच स्कूल भी बंद किया गया है। लेकिन रोजाना के कार्यों के लिए या यात्रा के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है।

आम लोग खुद ही लकड़ी आदि व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं। शहर में कुछ दुकानदार दुकान के कूड़े को लाकर जलाते हैं, जिससे राहगीर एवं दुकानदार ठंड से बचने की कोशिश करते हैं। वही नगर परिषद की ओर से शहर के हर चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। जबकि घरेलू लोग अपने-अपने घरों मंे हीटर व ब्लूअर से ठंड से बचने की कोशिश कर रहे है। सर्वाधिक दिक्कत दूर-दराज से आने वाले यात्रियों तथा बाजार करने वाले लोगों को हो रही है। इन लोगों का कहना है कि यदि समुचित व्यवस्था होती तो वे हाथ को देखकर अपने शरीर को गर्म कर लेते।

लगातार पड़ रही भीषण ठंड रोक रही किसानों की खेती की राह

भीषण ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। कड़ाके की ठंड की वजह से हालात यह रहे कि मेहनतकश भी खेतों में काम पर नहीं जा सके। रात की बात तो दूर दिन में भी लोग रजाइयों में दुबके रहे। जरूरी काम से मजबूरी में निकले लोगों को ठिठुरते देखा गया। इंसान नही जानवर भी ठंड से प्रभावित हो रहे हैं। गावों में लोग अलाव जलाकर ठंड से वचाव करते दिखाई दिए। प्रशासन और नगर निकायों की ओर से भी प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड को देखते हुए नाकाफी लग रहे हैं।

जानिए, जिले के मौसम का यह रहा हाल

तीन दिनों का संभावित तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

शुक्रवार 20 डिग्री 05 डिग्री

शनिवार 18 डिग्री 07 डिग्री

रविवार 19 डिग्री 07 डिग्री

सोमवार 20 डिग्री 08 डिग्री

शीतलहर का कहर रहेगा अभी जारी

माैसम वैज्ञानिक के अनुसार जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। बादल के कारण मौसम में नमी की मात्रा अधिक और हवा की रफ्तार भी 8 से 10 किलो प्रति घंटा का अनुमान है। लोगाें को अभी शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।

आर्द्रता 77%

हवा 11 किमी/प्रति घंटा

दृश्यता 07 किमी

इस सप्ताह में 10 से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। जिससे जिले भर में और ठंड बढ़ेगी। वही इस ठंड में फसलों की सही देखभाल करना एवं पशुओं को खुले में नही बांधना चाहिए। जुबुली साहू, मौसम वैज्ञानिक, केवीके, बांका

बादल 31%

01 जनवरी से तापमान में इजाफा होने की है संभावना



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - coldest day of the season on friday night minimum mercury 50 in westerly wind
Banka News - coldest day of the season on friday night minimum mercury 50 in westerly wind

Post a Comment