खलीफाबाग चाैक पर एक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी बजरंगी पंडित से शुक्रवार काे ठगाें ने 30 हजार रुपये ठग लिए। शहर में इन दिनाें ठगाें का एक गिराेह सक्रिय है। जाे नाेटाें काे बड़ा चढ़ा कर देने के नाम पर लाेगाें काे ठग लेता है। बताया जाता है कि बजरंगी पंडित काे उसके दुकान मालिक ने 45 हजार रुपये का चेक भुनाने के लिए बैंक अाॅफ इंडिया ब्रांच भेजा था। चेक भंजाने के बाद जब कर्मचारी लाैट रहा था। बैंक के नीचे उसे एक युवक मिला। जिसने उससे कहा कि उसके पास डेढ़ लाख के नाेटाें का बंडल है। जिसे उसने दिल्ली स्थित अपने मालिक के यहां से चुरा कर लाया है। अब ये रुपया उसके लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसलिए वे नाेटाें का ये बंडल ले लें। ठग ने कर्मचारी काे नाेटाें के ऊपर बंधे 500 का नाेट भी दिखाया। कर्मचारी काे ठग पर विश्वास हाे गया। ठग ने कर्मचारी काे झांसे में लेकर कहा कि वाे उसे इन नाेटाें के बंडल के बदले 30 हजार रुपये दे दे। बाद में जब कर्मचारी ने नाेटाें का बंडल खाेला ताे उसे कागज के टुकड़े मिले। उसे ठगी का अहसास हुअा ताे उसने इसकी शिकायत जाेगसर अाेपी में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment