शहर में बाइक चाेराें ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। 48 घंटे के अंदर चाेराें ने तीन बाइक उड़ा लिया है। जाेगसर अाेपी में बाइक चाेराें ने अंगद की तरह पांव जमा लिया था। जिसके बाद पुलिस की नींद खुली ताे बाइक चाेराें के खिलाफ शुक्रवार काे स्पेशल ड्राइव चलाकर तीन बाइक चाेराें काे दबाेच लिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने चाेरी की चार बाइक काे भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी शुक्रवार देर रात तक छापेमारी चल रही है। इसलिए शनिवार काे मामले काे लेकर पीसी की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि बाइक चाेराें के पास से मास्टर की भी मिला है। शहर में बाइक चाेराें का मजबूत नेटवर्क काम कर रहा है। चंद पैसाें के लालच में नए व नाबालिग भी बाइक चाेरी की घटना में शामिल हाे गए हैं। अभी हाल ही में पुलिस ने एक टीचर के स्टूडेंट बेटे का बाइक चाेरी के अाराेप में जेल भेजा था। सिटी एसपी सुशांत कुमार सराेज ने बताया कि पुलिस बाइक चाेराें काे सलाखाें के अंदर पहुंचाने की तैयारी में लगी हुई है।

देर रात बाइक चाेरी में शामिल पांच किशाेर काे भी पुलिस ने उठाया

शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी को लेकर परेशान पुलिस को गुरुवार दोपहर तब राहत मिली जब दीपप्रभा टॉकिज के पास बाइक चोरी करते कुछ लोगों ने एक नाबालिग को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जोगसर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से गहन पूछताछ शुरू की। जिसके बाद एक एक कर कई बाइक चोरी के मामलों का उद्भेदन होता गया। पुलिस ने एक के बाद एक देर रात तक कुल पांच नाबालिगों को पकड़ा और उनके निशानदेही पर कुछ दिन पूर्व ही तिलकामांझी से चोरी की गयी एक बाइक को बरामद कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment