केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर एनएचएआई के टोल प्लाजा पर वाहनों में फास्टैग सिस्टम शुरू कर दिया गया है। एनएच-57 पर हड़ियाबारा के निकट टोल प्लाजा पर रविवार से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि इस टोल प्लाजा पर अभी दो कैश लेन हैं। बताया जाता है कि टोल प्लाजा अथॉरिटी ने एनएचएआई से 2 दिन का समय मांगा है। ताकि सभी लैंको फास्टैग सेंसर युक्त बनाया जाए और मात्र एक 1 लेन कैश काउंटर रहेगा। अररिया टोल प्लाजा के मैनेजर महेश मिश्रा ने बताया कि सरकार के इस नियम से वाहन चालकों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि कमर्शियल वाहनों को पॉइंट ऑफ सेल से सेंसर के बाद 2.5 प्रतिशत कैश बैक भी मिलेगा। जबकि 20 किलोमीटर के रेंज वाले वाहनों को भी लाभ मिलेगा। बताया कि एक बेहतर डील वाहन चालकों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फास्टैग शुरू होने से टोल प्लाजा पर लगने वाली जाम से भी मुक्ति मिलेगी और लंबी कतार में खड़े वाहनों का न तो डीजल जलेगा और न ही समय बर्बाद होगा।

टोल टैक्स पर बना लेन।

हड़िया टोल प्लाजा पर तैनात अधिकारीगण।

टोल प्लाजा पर बिना रुके कर सकेंगे पेमेंट

वाहन चालकों को टोल टैक्स देने के लिए टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने देशभर के सभी एनएच पर फास्टैग की सुविधा लागू कर दिया है। अब इसी टेक्नोलॉजी से टोल पेमेंट कलेक्ट किया जाएगा। यह सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें वाहन चालक टोल प्लाजा पर बिना रुके पेमेंट कर सकेंगे। इससे न सिर्फ हाइवे पर सफर करने वालों को राहत मिलेगी, बल्कि टैक्स पेमेंट के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा।

वाहनों की कैटेगरी के लिए अलग-अलग रंगों का होगा फास्टैग

बैगनी रंग का फास्टैग कार, जीप, वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए होगा

पीले रंग का फास्टैग बस, 3 एक्सल/ट्रक एक्सल-रिजिड/ट्रक एक्सल सेमी आर्टिकुलेडिट वाहनों के लिए होगा।

मजेंटा रंग का फास्टैग ट्रक 4 एक्सल/ ट्रक 5 एक्सेल/ट्रक 6 एक्सल के लिए होगा

फास्टैग से लिंक प्रीपैड और सेविंग अकाउंट से कटौती

एनपीसीआई ने एनईटीसी प्रोग्राम तैयार किया, जिसके जरिए इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसका मुख्य आधार फास्टैग है। यह आरएफआईडी टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस तकनीक के जरिए यूजर चलती गाड़ी से टोल पेमेंट कर सकेंगे। इसमें फास्टैग से लिंक प्रीपैड और सेविंग अकाउंट से कटौती होगी। यह फास्टैग टैग गाड़ी के विंडस्क्रीन पर लगाया जाएगा और एनईटीसी सपोर्ट करने वाले टोल प्लाजा से गुजरते ही टोल पेमेंट हो जाऐगा। एनपीसीआई ने अपने वेबसाइट में कहा कि फास्टैग से न सिर्फ यूजर को कैश-लेस पेमेंट की सुविधा मिलेगी। बल्कि समय और ईंधन की खपत को भी कम किया जा सकेगा।

प्रीपेड खाता सक्रिय होते ही फास्टैग करेगा काम

वाहन के विंडस्क्रीन में फास्टैग लगाया जाता है और इसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) लगा होता है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा के पास आ जाती है, तो टोल प्लाजा पर लगा सेंसर आपके वाहन के विंडस्क्रीन में लगे फास्टैग के संपर्क में आते ही, आपके फास्टैक अकाउंट से उस टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क काट देता है और आप बिना वहां रूके अपना प्लाजा टैक्स का भुगतान कर देते हैं। वाहन में लगे ये टैग, आपके प्रीपेड खाते के सक्रिय होते ही अपना कार्य शुरू कर देगा। वहीं जब आपके फास्टैग अकांउट की राशि खत्म हो जाएगी, तो आपको उसे फिर से रिचार्ज करवाना पड़ेगा। फास्टैग की वैधता 5 वर्ष की होगी।

जानें...फास्टैग को बैंक अकाउंट से कैसे लिंक करेंगे, रिचार्ज कैसे होगा

फास्टैग खरीदने पर इसे माय फास्टैग एप की मदद से बैंक अकाउंट से लिंक किया जा सकेगा। इसमें यूजर को व्हिकल रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। जिसके बाद फास्टैग एक्टिवेट होगा। एप पर यूपीआई पेमेंट से यूजर फास्टैग को रिचार्ज कर सकेंगे। इसे पेटीएम से भी खरीदा जा सकेगा। पेटीएम पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और व्हिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अपलोड कर नए फास्टैग के लिए आवेदन किया जा सकता है। सभी फास्टैग ग्राहकों को टोल पेमेंट करने पर 2.5% कैशबैक भी मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Araria News - fastag system started at haribara toll plaza in nh 57 drivers will be able to go without cutting toll
Araria News - fastag system started at haribara toll plaza in nh 57 drivers will be able to go without cutting toll

Post a Comment