जिले के बनमनखी और केनगर प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतगणना का काम देर रात तक चलता रहा। पैक्स चुनाव मतदान शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हुआ। बुधवार को केनगर और बनमनखी में आयोजित 27 पैक्सों के लिए हुए चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे से ही मतगणना की तैयारी शुरू हो गई। बनमनखी प्रखंड के मधुबन में संजीव ने तो अभय राम चकला के मिथिलेश यादव ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई। केनगर प्रखंड के वनभाग चूनापुर पैक्स से हाजी शफीक सातवीं बार बने पैक्स अध्यक्ष बने। प्रखंड के वहीं कोहबरा पंचायत से बीरबल कुमार मंडल मात्र 4 मतों से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नवल कुमार यादव को पराजित किया। खबर लिखे जाने तक केनगर प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के मतगणना का काम जारी था।
बनमनखी प्रखंड के मधुबन पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार यादव ने जीत दर्ज किया है। संजीव की जीत का यह हैट्रिक है। इससे पहले संजीव 2009 और 2014 में इसी पंचायत से जीत हासिल कर चुके हैं। संजीव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश पासवान को 163 मतों से पराजित किया है। संजीव को 414 और रमेश को 251 मत हासिल हुए, जबकि अन्य प्रत्याशियों में पिंटू यादव को 83 और जवाहर पासवान को 71 मत हासिल हुए। वार्ड सदस्यों में सरयुग दास, दिलीप पासवान और जोग ऋषि ने जीत दर्ज की है। अभय राम चकला के मिथिलेश यादव ने भी दिवाकर कुमार को 145 मतों से हराकर जीत की हैट्रिक जमाई। हरिमूढ़ी पैक्स और सहुरिया सुभाय मिलिक पैक्स पर सभी नए प्रत्याशी थे। इन दोनों को छोड़कर सभी जगह मतदाताओं ने पुराने प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताया।
सहुरिया सुभाय मिलिक और हरिमूढ़ी पैक्स अध्यक्ष पद पर नए उम्मीदवार पर जताया भरोसा
सातवीं बार पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले हाजी शफीक।
बीरबल मंडल ने मात्र 4 मतों से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नवल यादव को हरा कर जीता चुनाव
केनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना भवन में गुरूवार को पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्यों के मतगणा को लेकर सुबह से लेकर देर रात तक गहमा गहमी का माहौल रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुआ। लेकिन कोहबरा पंचायत का पहला रिजल्ट 1:50 मिनट में प्रखंड निर्वाची प्रदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर द्वारा घोषणा किया गया। कोहबरा पंचायत से बीरबल कुमार मंडल मात्र 4 मतों से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नवल कुमार यादव को पराजित किया। वहीं वनभाग चूनापुर पंचायत से सातवीं वार हाजी मो.सफीक हलांकि विजयी घोषित हुआ। हाजी मो.शफीक ने वनभाग चूनापुर पंचायत की जनता खासकर किसानों को इसके लिए साधुवाद दिया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने प्रमाण पत्र दिया और पिछले 24 वर्षो से पैक्स अघ्यक्ष पद पर रहने के लिए बधाई दी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतगणना केन्द्र से लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर के कई स्थानों पर महिला एवं पुरूष पुलिस बल के जवान मुस्तैद किये गये थे। मतदान केन्द्र के मुख्य गेट पर दंडाधिकारी के रुप में अंचलाधिकारी अनुज कुमार तैनात थे। वहीं केनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाते प्रत्याशी और उसके समर्थक।
बनमनखी में किस पैक्स से कौन जीते, कौन हारे
नौलखी : दीनदयाल यादव- 468, कुन्दन कुमार - 371
मधुबन : संजीव कुमार - 414, रमेश पासवान - 251
सहुरिया सुभाय : मिथिलेश कुमार - 326, प्रियंका कुमारी - 186
रामनगर फरसाही : वीरेन्द्र प्रसाद यादव - 420, संतोष कुमार -324
जियनगंज : शशिभूषण यादव - 410, यशबंधू - 341
महाराजगंज वन : अशोक सिंह - 484, भूपेन्द्र यादव - 452
मझुआ प्रेमराज : अमित कुमार- 310, राजीव कुमार, युसूफ - 143
महादेवपुर : गजेन्द्र प्रसाद यादव - 267, चुनचुन देवी - 196
अभयराम चकला : मिथिलेश यादव - 342, दिवाकर कुमार - 197
हरिमूढ़ी : गोपाल मंडल- 351, विनोद मंडल - 156
विशनपुर दत्त : दिनेश यादव - 804, मोहन झा - 323
केनगर के किस पैक्स से कौन जीते
कोहबारा : जीते- बीरबल मंडल - 683 हारे -नवल यादव - 679
जगनी : जीते- अखिलेश मेहता, हारे- मंटू कुमार मेहता
पोठियारामपुर : रविन्द्र कुमार यादव, हारे- अजमल हुसैन
वनभागचूनापुर : हाजी मो.शफीक - 424 हारे- उमेश पासवान- 180
गोकुलपुर : जीते- मो.मोजाहिद -1624, हारे- मो.इलियाश- 219
झुन्नीइस्तम्बरा : जीते- मो.चुन्नू, हारे- मो.अलीमउद्दीन
ये हैं पैक्स अध्यक्ष पद जीते प्रत्याशी, अमौर से 5 निर्विरोध
मिथिलेश अभयराम
रौशन जबी तालबाड़ी
ईदी अमीन बकेनिया बरेली
पैक्स चुनाव के नतीजों के साथ सुमरित उच्च विद्यालय के मैदान में जमकर उड़े गुलाल
बनमनखी : बनमनखी में पैक्स चुनाव के नतीजो के साथ सुमरित उच्च विद्यालय के मैदान में गुलाल जमकर उड़े। इस दौरान जीते प्रत्याशियों के समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। सुबह नौ बजे से शुरू हुए मतगणना का कार्य देर शाम तक चलता रहा। मतगणना के लिए चार टेबुल लगाए गए थे। प्रत्येक टेबुल पर चार- चार मतगणना कर्मी लगाए थे। मतगणना के साथ जीते प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ किशोर कुणाल प्रमाण पत्र देते रहे। मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। तथापि एसडीओ राकेश कुमार तथा एसडीपीओ विभाष कुमार बारी- बारी से विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार, सीओ अर्जुन कुमार विश्वास, बनमनखी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, मनरेगा पीओ श्रवण कुमार सिंह, बीसीओ रोहित कुमार एवं रवि कुमार, एमओ गणेश कुमार आदि ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
महलुमा अमौर पंचायत पैक्स
मो. तवरेज ज्ञानडोव पंचायत
मो. बदीउज्जमा मझुवाहाट
वीरेन्द्र यादव, रामनगर फरसाही
गजेन्द्र यादव, महादेवपुर पैक्स
नितेश भगत धरहरा पैक्स
मिथिलेश कुमार सहुरिया सुभाय
अमित कुमार, मझुआ प्रेमराज
पांडव यादव विशनपुरदत्त
संजीव कुमार, मधुबन पैक्स
अशोक सिंह, महाराजगंज वन
शैलेन्द्र कुमार मिलिक
दीनदयाल यादव नौलखी पैक्स
शशिभूषण जियनगंज पैक्स
गोपाल मंडल, हरिमूढ़ी पैक्स
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق