थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर उचक्कों ने बुधवार रात थाना मुख्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

कृषि पदाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि रोज की तरह जब उनके कर्मी कार्यालय पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। जब जांच की गई तो भवन की छत पर कंप्यूटर के सीपीयू का कवर छत पर रखा हुआ था। इसका हार्ड डिस्क और अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गया। इस संबंध में थाने को लिखित आवेदन देने की बात कही है।

कम्प्यूटर का टूूटा सीपीयू।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amur News - thieves flew away computer parts of amour agricultural office

Post a Comment