भास्कर न्यूज | बंदरा
प्रखंड के बीआरसी भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव के तहत 12 पंचायतों में मतदान की मतगणना में 9 पुराने पैक्स अध्यक्षाें ने वापसी की, जबकि 3 नए चेहरे अाए। प्रथम चरण में हत्था, तेपरी,नूनफरा और मुन्नी-बैंगरी पंचायत की गिनती शुरू हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, चुनाव का परिणाम सामने आते गया। चुनाव परिणाम से किसी खेमे में खुशी तो किसी खेमे में गम का नजारा था। कई नए तो कई पुराने चेहरे की वापसी हुई। विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाणपत्र हस्तगत कराया। पैक्स अध्यक्ष पद पर हत्था से नन्दकिशोर द्विवेदी, मुन्नी-बैंगरी से मनोज कुमार ठाकुर, तेपरी से रामचन्द्र राय,बंदरा से उदयनारायण राय (निर्विरोध), नूनफरा से अभिषेक कुमार, रामपुदयाल से सुभाषचंद्र राय, रतवारा से प्रमोद कुमार,मतलुपुर से नवीन कुमार,सिमरा से दिलीप चौधरी,पटसारा से रंजीत कुमार ठाकुर, बड़गांव से अशर्फी राय,पिरापुर से राजेश कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق