
बंदरा | प्रखंड भाकपा माले ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बड़गांव चौक से मार्च निकाला गया, जो सिमरा चौक पर आकर सभा में तब्दील हो गया। भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा कि प्रबल विरोध के बाद भी केंद्रीय कैबिनेट ने नागरिकता संशोधन बिल पास कर दिया है। एनआरसी के कारण न केवल मुस्लिमों बल्कि हर भारतीय की नागरिकता खतरे में पड़ गई है। अजीत कुमार ने कहा कि एक तरफ नागरिकता के अधिकार पर हमला है तो दूसरी ओर शिक्षा के अधिकार पर भी लगातार हमला किया जा रहा है। मोदी सरकार जेएनयू और अन्य विश्वविद्यालयों को लगातार निशाना बना रही है। अभी हाल ही में जेएनयू में भारी फीस वृद्धि कर दी गई। देश के छात्र-नौजवान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर गीता देवी, संजय कुमार दास, महेश महतो, विशन देव महतो, सुरेश भंडारी, रामबाबू मेहता, चंद्रकला देवी, संतोष कुमार अादि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق