
बांका | बांका सांसद गिरिधारी यादव की 99 वर्षीय मां जगती देवी का निधन हो गया। ज्यादा उम्र हो जाने के कारण वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थी। उनका दाह संस्कार सांसद के पैतृक आवास जमुई जिला के बरौंधिया में बुधवार को 12 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर भूमि विकास एवं आवास बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार सिंह, बांका जद यू के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रितेश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता बांके बिहारी, जगदीश यादव, पारितोष पारस, पुरनेश्वर मंडल, संजय मंडल ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق