समाहरणलय सभागार में मंगलवार को जिले के सभी नव चयनित जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को ई-पॉश मशीन एवं जनवितरण प्रणाली दुकान के संचालन से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बैठक में डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि बांका जिला में जिस तरह जनवितरण विक्रेताओं का चयन पूरे ईमानदारी पूर्वक किया गया है, उसी तरह आप सभी इमानदारी पूर्वक लाभुकों को लाभ देंगे। उन्होंने नवचयनित जनवितरण दुकानदारों को सही एवं सुचारु रुप से दुकान संचालन का जानकारियां दी। दुकानदारों को कहा गया कि जहां पर दुकान का लोकेशन दिया गया है, वहीं पर सामान रखना है, किसी भी परिस्थिति में अन्यत्र नहीं सामान नहीं रखना है। बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को डीएम ने सभी नव चयनित डीलरों का शीघ्र आवंटन जारी करने का निर्देश दिया गया।

उपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ नवनियुक्त विक्रेताओं द्वारा व्यापार स्थल, मापतौल का कागजात एवं सूचना पट आदि अबतक संधारित नहीं किया गया है, जिस पर डीएम ने खेद प्रकट करते हुए उपस्थित दुकानदारों को सात दिनों के अन्दर सभी कागजात जमा करने का निर्देश दिया। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अगर कोई दुकानदार नियत समय में कागज जमा नहीं करते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाए।

समाहरणालय सभागार में मौजूद जविप्र दुकानदार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - dm expressed resentment over dealers not submitting papers

Post a Comment