सोलिंग कार्य रोकने के विरोध में ग्रामीणों ने दिया आवेदन।

भास्कर न्यूज|बंजरिया

थाना क्षेत्र के रोहिनिया वार्ड दो में चल रहे ईट सोलिंग कार्य को भंटू मुखिया ने रोक दिया है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने सीओ व थाना को आवेदन दिया है। आवेदन में दिलिप मुखिया, कृष्ण ठाकुर ने बताया है कि जिला परिषद से गांव में ईट सोलिंग कराया जा रहा है। लेकिन, ग्रामीण भंटू मुखिया अपने दरवाजे के सामने सरकारी भूमि पर कार्य नहीं होने दे रहा है। आवेदन के आधार पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने पुलिस अधिकारी को जांच के लिए रोहिनिया भेजा। वहीं सीओ अमृता कुमारी ने मामले की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा है। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि विकास के काम मे बाधा पहुंचाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banjariya News - villagers submitted an application to stop soling

Post a Comment