राज्य में पहले से चल रहे आरटीपीएस में अब आधा दर्जन अतिरिक्त सेवाओं को शामिल कर लिया गया है। इन सेवाओं के शामिल होने से इस कानून का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला को पत्र भेजकर इस दिशा में कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। जिला को भेजे गए पत्र में जिन छह प्रावधानों को शामिल किया गया है, उनमें आवेदक अधिसूचित प्रपत्र एक, प्रपत्र एक(क),प्रारूप दो में शपथ पत्र के साथ आरटीपीएस केन्द्र पर आवेदन देने होंगे। इसके बाद आरटीपीएस केन्द्र से आवेदक को पावती दी जाएगी।

साथ ही प्रत्येक कार्य दिवस के अपराह्न 2 बजे, 20 दिनों से अधिक एवं वर्ष के अंदर के जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं के रजिस्ट्रेशन एवं प्रमाण पत्र निर्गमन के लिए प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक या प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक आवेदकों को प्राप्ति कराएंगे। प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक जांच के बाद संबंधित आवेदन को सीआरएस के पोर्टल पर रजिस्ट्रीकरण करने के लिए निर्देशित करेंगे।

वहीं प्राप्त प्रमाण पत्र का निर्गमन कर दो दिनों के अंदर पुन: प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक या प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। छठे कार्य दिवस पर उसे आरटीपीएस काउंटर पर दे दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित आवेदक को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। एक वर्ष से अधिक की जन्म मृत्यु की घटनाओं में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवेदन पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित बीडीओ के द्वारा जांच के बाद सीआरएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही प्रमाण पत्रों का निर्गमन कर दो कार्य दिवस में बीडीओ को उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे प्रखंड विकास पदाधिकारी छठे कार्य दिवस पर आरटीपीएस काउंटर पर उपलब्ध करा देंगे। फिर लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण कर दिया जाएगा।

सेवाओं के शामिल होने से इस कानून का महत्व और अधिक बढ़ गया है

बांका प्रखंड स्थित आरटीपीएस काउंटर।

जन्म प्रमाण पत्र में शिशु का जोड़ा जाएगा नाम

शिशु के नाम जोड़ने के संबंध में प्राप्त आवेदन पर एवं पूर्व में निर्गत बगैर नाम के जन्म प्रमाण पत्र के साथ आरटीपीएस केन्द्र पर आवेदन देने को कहा गया है। इसके बार आरटीपीएस केन्द्र के द्वारा आवेदक को एक पावती उपलब्ध कराई जाएगी। बीडीओ दो कार्य दिवस में आवेदक का नाम जोड़ने के लिए संबंधित रजिस्ट्रार को आवेदन पत्र उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही रजिस्ट्रार शिशु के नाम संबंधित जन्म प्रमाण पात्र में जोड़कर आटीपीएस केन्द्र पर जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे। यहां से आवेदक नाम युक्त जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे।

विभाग की ओर से नोटिफिकेशन की गई जारी

विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। लेकिन सॉफ्टवेयर में कुछ तकनीकी खराबी होने की वजह से अबतक इस संबंध में कार्य शुरू नहीं हो सका है। तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद यहां भी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना शुरू कर दिया जाएगा। विजय कुमार चन्द्र, बीडीओ, बांका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - six services included in rtps birth death certificate will be available on working day

Post a Comment