पुलिस ने मरे युवक की बाॅडी की तलाशी ली ताे उसकी पहचान के लिए कुछ भी दस्तावेज नहीं िमला। युवक की पहचान नहीं हाेने से पुलिस की परेशानी बढ़ी हुई है। युवक के शरीर में कहीं भी किसी प्रकार का चाेट या जख्म का निशान नहीं मिला है। पुलिस काे अाशंका है कि युवक की डूबने से माैत हुई है। हालांकि पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट अाने के बाद ही माैत के कारणाें का खुलासा हाेगा।
बरारी थानेदार नवनीश कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए सभी थानाें काे इसकी सूचना दी गई है। अासपास के लाेगाें ने भी शव की पहचान नहीं की है। शनिवार काे पुलिस शव का पाेस्टमार्टम करवाएगी। थानेदार ने बताया कि शव दाे दिन पुराना लग रहा है। पहचान नहीं हाेने पर 72 घंटे तक शव काे सुरक्षित रखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment