पुरैनी.बेखौफ अपराधियाें ने थाना क्षेत्र के बघरा निवासी शंभू यादव के 45 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव की शनिवार की शाम पांच बजे के आस-पास गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ चंदेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि मृतक मुन्ना यादव के परिजनों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुन्ना यादव शनिवार की शाम को लगभग पांच बजे पुरैनी बाजार से सब्जी लेकर अपनी बाइक से वापस अपने घर बघरा लौट रहे थे। पुरैनी मुख्यालय के अंबेडकर चौक से लगभग 500 मीटर आगे बढ़े ही थे कि सिंधिया भित्ता पुल से पहले ही बाइक पर सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने मुन्ना यादव की गाड़ी को रोक दिया।

इसके बाद अपराधी गोली चलाने लगे। इसमें एक गोली लगने के बाद मुन्ना यादव भागने लगे और भागते-भागते गिर गए। इसके बाद अपराधियों ने सामने से ताबड़तोड़ और पांच गोली दाग दी। जिसमें तीन गोली उनके पेट में, एक गोली गर्दन के पास, एक गोली बांह पर और एक गोली सिर में लगी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में मातम पसर गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को बाइक सवार की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।

Post a Comment