
बनमनखी| संथाल युवा संघ, आदिवासी कल्याण समिति एवं ओलचिकी संस्थान कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में संथाली भाषा दिवस मनाया गया। सुमरित उच्च विद्यालय के खेल के मैदान स्थित भोला पासवान शास्त्री कलामंच पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ओलचिकी लिपि के जनक रघुनाथ मुर्मू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। गोपाल वास्की ने शराब को छोड़कर शिक्षा को अपनाने की अपील की। विमल मुर्मू ने संथाली भाषा के विकास के लिए जागरूकता फैलाने पर बल दिया। आयोजक संथाल युवा संघ के अध्यक्ष राज कुमार हैम्ब्रम ने बिहार सरकार प्राथमिक, माध्यमिक तथा विश्वविद्यालय स्तर पर संथाली भाषा के बढ़ावा देने की मांग की। मरांग हांसदा ने कहा कि संथाली भाषा और संस्कृति ही हमारी मूल पहचान है। राजद नेता बेंजामिन सोरेन, बबलू मरांडी, मदन मुर्मू, बिमल मुर्मू, राजेश सोरेन, जेठा हंसदा प्रकाश किस्कू शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق