

विहिप के जिलाध्यक्ष पवन पोद्दार ने सीएए को राष्ट्रीय हित वाला कानून बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कानून को लेकर भ्रम फैलाने में लगे है। यह कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा बल्कि तीन देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देगा। रही बात एनआरसी की तो इसके लिए मसौदा अभी तैयार भी नहीं हुआ है। फिर भी लोग भ्रम के जरिए कुछ वर्गों मे भय का माहौल बना रहे हैं। वैसे एनआरसी केवल भारत में छिपे अवैध घुसपैठिए को निकालने में कारगर साबित होगा। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी ने आगामी 25 दिसंबर को सीएए के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में आने का सबको न्यौता दिया। इस अवसर पर विहिप के मंत्री विनोद लाठ, भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा, जानकीनगर मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश, बीकोठी मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार दास, सेवानिवृत शिक्षक नंदकिशोर जायसवाल, सूरज गुप्ता, आरएसएस के संतोष मुखिया, नमित कुमार, अभाविप से शशिशेखर कुमार आदि उपस्थित थे।
बनमनखी में आयोजित यज्ञ में शामिल लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق