अररिया | नगर भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की याद दूसरे दिन आई। जयंती के दूसरे दिन गुरुवार को नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओमनगर में समारोह आयोजित कर अटल जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में पहुंचे अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अटलजी विश्वास और सद्भावना के प्रतीक बने रहेंगे। क्योंकि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन इसी विश्वास के लिए जिया। राजनीति हो या व्यक्तिगत जीवन हमेशा दूसरों के लिए जीते रहे। जिस कारण भारत र| से उन्हें पुरस्कृत किया गया। वे ऐसे चरित्र के व्यक्ति रहे, जिनके लिए दल से ऊपर उठकर लोगों ने उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधीर भगत, प्रेम मिश्रा, विजय झा, उदय ठाकुर, मंगल यादव आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment