सिटी रिपोर्टर। औरंगाबाद नगर

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुन्नीलाल के निधन पर मंगलवार को औरंगाबाद मेंं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति की कामना की गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उनका पटना में निधन हो गया। वे सासाराम लोकसभा क्षेत्र से 1996, 1998, 1999 तीन बार सांसद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किए। राजनीतिक में आने से पूर्व स्वर्गीय मुन्नीलाल भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारी थे। इस क्रम में औरंगाबाद जिला के अपर समाहर्ता के पद पर भी कार्य किए। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी और समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर साहस दे । शोक सभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव यादव, भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह ,धीरेंद्र पाल, अमित कुमार, रितिक कुमार, राजीव सिंह ददन प्रसाद सिंह, विनोद शर्मा, अशोक गुप्ता, सुनील सिंह, इंद्रजीत राय, मुन्ना सिंह, कुल्लू महतो, प्रेम प्रकाश, श्रीनिवास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment