औरंगाबाद शहर| कुटुंबा प्रखंड के चिल्हकी बिगहा गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान स्थानीय विधायक राजेश कुमार के अनुपस्थित रहने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जदयू के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान विधायक पर बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विधायक को उपस्थित होकर मुख्यमंत्री से किसानों के हित में विमर्श करना चाहिए था। लेकिन उन्हें किसानों के बजाय आमंत्रण की चिंता थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment