देश के वरिष्ठ व ख्याति प्राप्त गीतकार संतोष आनंद को सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाना है। उन्हें इस सम्मान के रुप में राजस्थान के केकड़ी सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान के द्वारा सम्मान के रुप में एक लाख 11 हजार रुपए व अलंकरण दिया जाएगा। उनके इस सम्मान से सम्मानित होने को लेकर जिले के साहित्यकारों ने हर्ष जताया है। इधर शहर स्थित श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन ने भी गीतकार को सम्मानित करने की घोषणा की है। बताया गया कि एक जनवरी को सुरेन्द्र दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि पर केकड़ी में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में यह सम्मान दिया जाएगा। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कवियत्री व लेखिका डॉ कृति काले एवं साहित्यकार कैलाश मंडेला भी शामिल होंगे। देशभर में किसी कवि की स्मृति में व्यक्तिगत संस्थान द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में यह सबसे बड़ी राशि का पुरस्कार है। जिसकी तैयारी की जा रही है। स्व. सुरेन्द्र दुबे हास्य कवि होने के साथ-साथ एक संवेदनशील गीतकार भी थे। जिनके सम्मान में ही यह समारोह आयोजित किए जाती रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق