
महिलाओं का नकाब पहनकर चोरी के इरादे से घर में घुसे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे सदर अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक भभुआ वार्ड संख्या 14 का निवासी गुड्डू राम का पुत्र शुभम कुमार है। मामले को लेकर भभुआ वार्ड संख्या 22 के निवासी पीर गुलाम अंसारी ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। थाने को दिए गए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि, देर शाम करीब 8 बजे जब वह दुकान बंदकर अपने घर लौटे तो देखा कि उनके घर के सीढ़ी के पास एक युवक खड़ा है। इस दौरान जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। शक होने पर जब उन्होंने उसका चेहरे से नकाब हटाया तो वह युवक था। जिसके बाद उसे पुलिस को फोनकर गिरफ्तार करा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी युवक उनके घर में चोरी के इरादे से छिपा हुआ था, और रात को चुपके से दरवाजा खोलकर अपने साथियों के साथ बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाला था, लेकिन तब तक उनकी नजर उन पर पड़ गई। जिसके बाद वह गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लोगों ने पिटाई की। सबसे खास बात यह है कि शहर में महिलाओं का नकाब पहनकर किसी घटना को अंजाम देने की यह पहली घटना है। जिन लोगों ने भी उस लड़के को नकाब पहनकर देखा लोग हैरत में पड़ गए।
नकाब में आरोपी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق