दानापुर। पीपा पुल घाट से शुक्रवार को बरामद महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका नौबतपुर के अकबरपुर के रहने वाले अशोक राय की बेटी सुषमा देवी थी। उसकी शादी 2017 में नेउरी के रहने वाले शिव बच्चन राय के बेटे विकास कुमार से हुई थी। मृतका के परिजनों ने उसके पति अाैर ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, शादी के बाद से ससुराल वालों द्वारा बाइक अाैर पैसे की मांग की जा रही थी। नहीं देने पर कहीं और हत्या कर शव को सुनसान जगह पर लाकर फेंक दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतका की पहचान होने पर परिजनों के लगाए गए आरोप के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment