सिटी रिपोर्टर | कोंच/ गुरारू

तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में कई जगहों पर हिंसक झड़प और मारपीट की घटना हुई। मतदान शुरू होने से पहले वोटरों को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई और वाहन के शीशे तोड़े गए। कोंच प्रखंड के केर बूथ पर वोटिंग शुरू होने से पहले वोटरों को डराने के लिए असमाजिक तत्व के लोगों ने हवाई फायरिंग की। चुनाव खत्म होने के बाद अदई गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में बाली गांव के निरंजन कुमार नामक व्यक्ति जख्मी हो गए और इसके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया गया। घटना को लेकर घंटों अफरातफरी का माहौल कायम रहा।

63 फीसदी वोटरों ने डाले वोट

इधर, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि 17 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 63 फीसदी वोटरों ने वोट डाले। गुरारू प्रखंड में भी जमकर वोटिंग हुई। कुल 29 मतदान केंद्रों पर करीब 60 प्रतिशत वोट डाले गए। देवकली पैक्स में मतदाताओं की लंबी कतार के कारण तीन बजे के बाद तक वोटिंग होती रही। सबसे ज्यादा वोट डबूर पैक्स में डाले गए। यहां 66.24 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं सबसे कम कनौसी पैक्स में मत पड़े। यहां मात्र 47.21 प्रतिशत वोट पड़े। कनौसी पैक्स में एक ही गांव सोनडीहा से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि 10 पैक्सों में कुल 60 प्रतिशत मतदान हुए। बरोरह पैक्स में 63.04, गुड़रू पैक्स में 59.86, घटेरा पैक्स में 55.39, तिलोरी पैक्स में 58.46, देवकली में 60.96, पहरा में 62.14, मलपा में 63. 21 व रौना पैक्स में 64.35 प्रतिशत वोटिंग हुई।

तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में कई जगहों पर हिंसक झड़प व मारपीट

कोंच प्रखंड में 63 और गुरारू प्रखंड में 60 फीसदी हुआ मतदान

पैक्स चुनाव के दौरान इलरा पंचायत में मतदाताओं की भीड़।

वृद्ध भाई एक-दूसरे के सहारे पहुंचे, की वोटिंग

बोधगया| तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को बोधगया प्रखंड के 16 पंचायतों में हो रहे पैक्स के चुनाव में वोट डाले गए। इस दौरान दो वृद्ध भाई एक-दूसरे के सहारे वोट डालने पहुंचे। इनका मतदान केन्द्र बारा पंचायत के भौरवार में था। सहदेवखाप के मेघन बिगहा गांव के रहने वाले 78 वर्षीय बिगन यादव अपने छोटे भाई 76 वर्षीय रामेश्वर यादव के साथ सुबह 10 बजे पोलिंग बूथ भौरवार पहुंचे, जहां लंबी कतार थी। मगध विवि थाना की पुलिस ने उम्र के इस पड़ाव पर रहे दोनों भाईयों को वोट दिलाने में मदद की। दोनों ने लंबी कतार में रहकर मतदान किया।

अदई गांव में चुनाव के बाद हिंसक झड़प में एक जख्मी

बारिश के बीच परैया प्रखंड में 68% हुआ मतदान

परैया | प्रखंड क्षेत्र के अति संवेदनशील सभी आठ पैक्स का चुनाव शुक्रवार को शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सुबह से कड़कड़ाते ठंड में ग्रामीण मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में दिखे। उत्साहित मतदाता पूरे दिन रिमझिम बारिश के बीच भी अपना मत देने को डटे रहे। पुरुष व महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा मतदाताओं को कतारबद्ध किया गया। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक पूरे प्रखंड क्षेत्र का मतदान 54 प्रतिशत रहा। वहीं प्रखंड के बगाही पैक्स स्थित मतदान केंद्र में सर्वाधिक 58 प्रतिशत व प्रखंड मुख्यालय से सटे परैया खुर्द मतदान केंद्र पर सबसे कम 40 प्रतिशत मतदान किया गया। अजमतगंज में 53, सोलरा 60, पुनाकला 61, कपसिया 51, फरहरा 48 और मंगरावां पंचायत में 53 प्रतिशत मतदान किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिसमें कुल डाले गए मतों का 70 प्रतिशत पुरुष मतदाता व 30 प्रतिशत महिला मतदाताओं की भागीदारी रही।

वोटरों को डराने के लिए हवाई फायरिंग कर गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

बीडीओ ने पैक्स सदस्यों को दिया प्रमाण पत्र

फतेहपुर| फतेहपुर मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को बीडीओ कुमुद रंजन ने पैक्स चुनाव में निर्वाचित हुए पैक्स सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। बीडीओ कुमुद रंजन ने बताया कि प्रखंड की नीमी पंचायत से निर्वाचित दस पैक्स सदस्य अमित कुमार, विमली कुमारी, गीता देवी। चांदमुनी देवी, विभा देवी, चंपा देवी, संजीत कुमार, रतन साव, शाहिद खान और ब्रजेश कुमार को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaya News - anti social elements firing near booths glass panes before voting
Gaya News - anti social elements firing near booths glass panes before voting

Post a Comment