
गया|मुस्लिम फ्रंट के द्वारा एनआरसी के खिलाफ गया में निकाले गए जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा के ऊपर मिर्जा गालिब कॉलेज के पास हमला कर दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि जुलूस की अनुमति ली गई थी या नहीं, अगर अनुमति थी तो जुलूस निकालने वाले के ऊपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जुलूस के दौरान भाजपा की महिला नेत्री के वाहन को निशाना बनाया गया। शीशे तोड़ दिए गए और पार्टी के लगे झंडे को फाड़ डाला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق