ट्रक ने बंधन बैंककर्मी को कुचला, 50 मीटर तक घसीटा पैसे नहीं मिले तो ग्लोकल अस्पताल ने नहीं किया इलाज
ग्लोकल अस्पताल में मृतक के परिजनों ने की तोड़फोड़।
सार्जेंट मेजर का कॉलर पकड़ना पड़ा महंगा जिप सदस्य का पति गिरफ्तार, लाठीचार्ज
रात करीब 10 बजे दो पक्षीय वार्ता के बाद मृतक की ओर से एक महिला ने सार्जेंट मेजर रामइकबाल यादव का कॉलर पकड़ लिया। जिससे पुलिस आक्राेशित हो गए और लाठीचार्ज कर दी। लाठीचार्ज की जद में दो जिला परिषद क्रमश: अालोक कुमार अौर अरविंद मंडल व एक जिला परिषद पति समेत कई महिलाएं भी आईं। पुलिस ने सभी को दौड़ा-दाैड़ाकर पीटा। इस दौरान जिला परिषद पति धनंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पिटाई देख अरविंद भाग खड़ा हुअा। लाठीचार्ज के बाद हंगामा अौर अस्पताल गेट जाम करने वाले सारे लोग फरार हो गए। तब पुलिस ने एंबुलेंस से मनोज यादव की लाश को मायागंज अस्पताल भिजवाया, ताकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सके।
ट्रक का पहिया युवक के कमर पर चढ़ा आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोज अपनी बाइक से जीरोमाइल से लोदीपुर की अोर जा रहे थे। बैंक का कलेक्शन कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से अा रहे ट्रक ने उन्हें वंशीटीकर गांव के पास कुचल दिया। मनोज के कमर में पहिया चढ़ गया अौर बाइक ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। ट्रक पहिए में बाइक का वाइजर (हेडलाइट का भाग) फंस गया था। तब ग्रामीणों ने ट्रक को रोका। करीब अाधे घंटे तक मनोज जख्मी की हालत में सड़क पर पड़े रहे अौर दर्द से कहराते रहे। स्थानीय लोग मदद करने के बजाय ट्रक अौर जख्मी मनोज का मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। फिर तीन-चार ग्रामीणों ने ई-रिक्शा बुलाकर इलाज के लिए मनोज को ग्लोकल पहुंचाया, जहां डेढ़ घंटे बाद मनोज ने दम तोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق