बगहा|वाल्मीकिनगर थाना के करमहवा टोला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एसएसबी 21वीं बटालियन की डी कंपनी, रामपुरवा ने बच्चों व शिक्षकों के साथ स्वच्छता पखवाड़ा मनाया और कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे स्कूल परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई की व प्लास्टिक के टुकड़ों को इकट्ठा किया। कंपनी कमांडर दीपक पांडेय ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही पॉलीथिन से पर्यावरण को कितना नुकसान होता है, इसके बारे में जानकारी दी। बताते चलें कि एसएसबी डी कंपनी, रामपुरवा ने उक्त प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया हुआ है। इस दौरान मुख्य आरक्षी के बोहरा, संजय राय, तुलेश्वर कुमार, साकिब अहमद, राज कुमार, मनोज कुमार, जमील, असलम, राज कुमार व शिक्षक तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment