
बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय पटखौली मलकौली बगहा-दो के छात्र-छात्राओं ने मध्याह्न भोजन में कीड़ा देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक से इसकी शिकायत की। इसके बाद प्रधानाध्यापक रविन्द्र गिरी ने एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर एक आवेदन शिक्षा पदाधिकारी व एमडीएम प्रभारी को देकर मध्याह्न भोजन मे सुधार की गुहार लगाई। उन्होंने दोनों पदाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया गया की जन चेतना जागृति एवं शैक्षणिक मंच नामक एनजीओ द्वारा मध्याह्न भोजन की आपूर्ति विद्यालय में की जाती हैं। भोजन की गुणवत्ता के संबंध में प्रखंड संसाधन सेवी से शिकायत की जा चुकी हैं। प्रखंड सेवी एमडीएम द्वारा विद्यालय में कई बार अनुश्रवण किया गया और गुणवत्ता में सुधार करवाने का आश्वासन भी दिया गया लेकिन आजतक गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बाल संसद के बच्चों से बात कर उनकी शिकायत सुनी जाए अाैर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार करवाया जाए।
हाथ में थाली लेकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment