
अंधराठाढी | संदीप फाउंडेशन सिजौल के सुरक्षाकर्मी ने कथित उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध अंधराठाढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदक प्रभुनंदन झा विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी है। उन्होंने 9 को नामजद एवं 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।आरोपितों मैलाम पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष भी हैं। मालूम हो कि संदीप विश्वविद्यालय एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है। थाना में दिए आवेदन में जख्मी सुरक्षा कर्मी ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को तिलई गांव के रमण सिंह,सिंटू सिंह,सुधीर सिंह, संदीप यादव,सच्चिदानंद यादव,राजेश्वर यादव,हरखू यादव, सुधीर यादव, और क्वारपट्टी गांव के सुनरदेव कामत आदि 15-20 लोगों ने गेट तोड़ कर विश्वविद्यालय परिसर में घुस कर उत्पात मचाया। वे लोग हथियार से लैश थे और नशे में थे। रोकने पर उनके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। छात्र छात्राओं को भी धमकाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق