पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में बारुण प्रखंड के दुधैला गांव में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया था जिसका समापन हवन के साथ किया गया। शिविर में जिला योग प्रचारक इन्द्रजीत कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि योग को हम सब अपने जीवन में अपनाकर इसका नियमित रूप से अभ्यास करें। जिसके माध्यम से हम सब स्वस्थ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों का दिनचर्या काफी खराब होते जा रहा है। यदि हम सब स्वास्थ्य के प्रति अभी नहीं जगे तो आने वाला समय काफी कष्टदायक हो सकता है। शिविर के दौरान जिला योग प्रचारक ने बीमारी से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए कई प्रकार के योगाभ्यास, आसन, प्राणायाम, घरेलू उपचार व जड़ी-बूटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों व अमित कुमार का विशेष सहयोग रहा। वहीं जिला योग प्रचारक ने उक्त गांव के अलावा कई विद्यालयों में भी जाकर छात्र-छात्राओं का योग का अभ्यास कराया और स्वस्थ रहने के लिए जानकारी दी।
शिविर में योग का अभ्यास करते ग्रामीण।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment