गुरूवार को बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कर्मियों ने कहा कि स्पष्ट मानव संसाधन नीति का निर्माण हो, वरना सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के जिला सचिव नागेन्द्र कुमार केसरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सचिव नागेन्द्र कुमार केसरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों का शोषण हो रहा है। जिसके कारण संघ द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित आंदोलन के प्रथम चरण में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिनांक 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक काली पट्टी लगाकर कार्य किया जा रहा है। कर्मियों ने कहा कि वर्ष 2005 में भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नामक कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रबंधक पदों पर नियोजन किया गया है।
तब से अब तक विभाग द्वारा स्पष्ट मानव संसाधन नीति का निर्माण नहीं किया गया है। इसके बावजूद कि मिशन के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। इस मौके पर सभी अस्पताल प्रबंधक, स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड लेखापाल, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, मूल्यांकन एवं सहायक सहित अन्य संविदा पर नियोजित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment