हाहा गांव के हथगढ़ भोरवा झील के समीप एक पेड़ से लटका 18 वर्षीय युवती बबीता कुमारी का शव मंगलवार अहले सुबह मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बांका थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। इधर ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा जोरों पर है कि युवती को उसके चचेरे जीजा के भाई के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखकर उग्र परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद युवती घर से फरार हो गई थी। घटना के तीसरे दिन मंगलवार अहले सुबह युवती का पेड़ से लटका शव मिला, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। युवती के शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि इस संबंध में मृत युवती के पिता ने दामाद के भाई के विरुद्ध अपहरण कर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि बांका के एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध है, पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। इधर तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने युवती का पोस्टमार्टम किया, जिसमें युवती के पेट में जोरदार चोट के कारण जख्म और ब्लड क्लॉथ का निशान है।

मंगलवार अहले सुबह घान काटने गई ग्रामीण महिलाओं ने शव को देखा और इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर जब ग्रामीण पहुंचे तो शव की शिनाख्त की गई। मौके पर बांका थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम पहुंची तो घटनास्थल पर सिर्फ ग्रामीणों को देखा। परिजनों की जब खोजबीन की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी रिश्तेदार को विदा करने लगे हैं। इतना ही नहीं मृतक के पिता ने भी बताया कि बेटी तो चली ही गई, वे श्राद्ध कार्यक्रम के आये रिश्तेदार को विदा करने गये हुए थे। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

घटनास्थल पर शव को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।

श्राद्ध में आए थे युवती के जीजा और ममेरे भाई

हाहा गांव निवासी राजेश राय के पिता का निधन पिछले दिनों हो गया था। घर पर श्राद्ध कार्यक्रम 7 दिसंबर को था। श्राद्ध में बड़े भाई के दामाद अपने ममेरे भाई के साथ आए थे। इसी क्रम में दामाद के भाई के साथ उनकी 18 वर्षीय पुत्री को परिजनों ने आपत्तिजनक अवस्था में घर के बाहर पाया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने दामाद के भाई को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। श्राद्ध कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मृत युवती के पिता के बड़े भाई चन्द्रदेव राय के दामाद का भाई की पिटाई कर दी और उसके बाद उसे घर से भगा दिया। इधर युवती की भी पिटाई की गयी। जिसके बाद युवती 8 दिसंबर को घर से फरार हो गई। मृत के युवती के पिता राजेश राय ने बताया कि आसपास सहित रिश्तेदार के घर उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। इधर ग्रामीणों की सूचना पर झील के पास से शव मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - dead body of woman found hanging from tree near hathgarh lake kidnapped and feared killed

Post a Comment