एक शराबी युवक ने नशे में तलवार से अपने पिता और भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। घटना देर शाम भभुआ शहर की है। घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसके पास से धारदार हथियार तलवार को भी जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद पिता पुत्र दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां भर्ती कर उनका इलाज किया गया। घायलों में भभुआ वार्ड संख्या 24 के निवासी मोती सेठ और उनके पुत्र छठ्ठू सेठ है। घटना को लेकर घायल छोटू सेठ ने अपने भाई राकेश सेठ के खिलाफ थाने में एफआईआर का आवेदन दिया है। थाने को दिए गए आवेदन में उसके द्वारा बताया गया है कि गुरुवार देर शाम उनका भाई राकेश सेठ उसे अपने घर बुलाया और, उसे मकान के पीछे परती जमीन पर ले गया। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी उसने शराब के नशे में जान मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जब उसे बीच बचाव करने उसके पिता पहुंचे तो उन्हें भी तलवार से हमला कर घायल कर दिया। जिससे उनका बाया पैर कट गया। हमलोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब जाकर दोनों बच पाए।

गिरफ्तार आरोपी। बरामद तलवार।

आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज

थाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मालूम हो कि आरोपी पर कुछ माह पहले नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में मछ्ली नहीं देने पर रवि गोंड नामक ब्यक्ति को गोली मार्कर घायल कर दिया था जबकि हाल ही में एक स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। वह हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को अंजाम दी गई घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राकेश सेठ को गिरफ्तार कर लिया। जिसे ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसे सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhabhua News - son attacked a drunk father and brother with a sword
Bhabhua News - son attacked a drunk father and brother with a sword

Post a Comment