कटिहार | आजमनगर प्रखंड के पिंढाल गांव में ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन राजवंशी कल्याण परिषद कटिहार के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बोसन और जगन्नाथ दास ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजवंशी कल्याण परिषद के युवा समाजसेवी यमुना सिंह राजवंशी भी उपस्थित थे। उन्होंने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आधुनिक युग में सभी लोगों का बैंक से कनैक्शन सुनिश्चित हो ओर ग्रामीण को इस केंद्र से सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह पप्पू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, पंकज सिंह, कंचन कुमार, बासुदेव सिंह, ई0अमित कुमार आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment