
अस्थावां थाना के नोआवां बिगहा गांव के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में ओइयाव गांव निवासी चंद्रिका पासवान का 20 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया था। जिसका इलाज पटना में चल रहा था। मंगलवार की रात इलाजरत युवक की मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को मृतक का शव गांव लाया गया। शव आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार युवक जख्मी हुआ था। इसके बाद उसे इलाज के लिए परिजनाें ने पटना में भर्ती कराया था जहां इलाज चल रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment