शहर के एक वार्ड स्थित ब्यूटी पार्लर में घुसकर संचालिका से एक युवक द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। जिसके बाद वार्ड के लोगों की शिकायत पर टाउन थाना पुलिस एएसआई रंजन कुमार रंजन के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। वार्ड के लोगों के मुताबिक ब्यूटी पार्लर में अक्सर आते जाते युवक को देखकर मोहल्लेवासियों ने थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस पकड़ कर उसे थाने ले आई। इस दौरान पार्लर संचालिका और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। इस दौरान पता चला कि आरोपी युवक पार्लर संचालिका का रिश्ते में भांजा है। आरोपी रोहतास जिले का निवासी बताया गया है। बताया गया है कि 2 दिन पूर्व भी आरोपी ने कचहरी के समीप महिला से बदसलूकी किया था। पर आरोपी से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर सदर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी युवक के द्वारा ब्यूटी पार्लर में घुसकर संचालिका से बदसलूकी किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment